Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, इस स्टार क्रिकेटर ने IPL 2024 से बाहर होने का फैसला किया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से नाम वापस लेने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शनिवार (25 नवंबर) को इसकी जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। पहली बार वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। उन्होंने राजस्थान के लिए 3 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 10 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर पाए।
राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा ने कहा, “ रिटेंशन को लेकर हमारी बातचीत के दौरान, जो रूट ने हमें आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले के बारे में बताया। बहुत कम समय में भी, जो फ्रैंचाइज़ी और अपने आस-पास के खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला। हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और उनके हर काम में सफलता की कामना करते हैं।” Read More...