Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
WATCH: रियान पराग ने किया धमाका, टी-20 फाइनल में लगाई 50 गेंदों में सेंचुरी
आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कई सालों से लगातार मौके दिए लेकिन आईपीएल में पराग अपनी छाप छोड़ने में लगातार विफल रहे हैं। लेकिन जब बात घरेलू टूर्नामेंट्स की आती है तो रियान पराग का बल्ला जमकर रन उगलता है और ये सिलसिला इस समय भी जारी है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने अंतरराज्यीय टूर्नामेंट भैरब चंद्र मोहंती मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइल में ऐसा धमाका किया है जिसकी गूंज काफी दूर तक पहुंच गई है।
असम का नेतृत्व करते हुए, पराग ने झारखंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 50 गेंदों में शतक बना दिया। उनकी शतकीय पारी के चलते असम ने फाइनल में झारखंड को आसानी से हरा दिया। इस फाइनल मैच में झारखंड के कप्तान विराट सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। असम के सलामी बल्लेबाज पहले दो ओवरों में ही आउट हो गए और असम 20-2 के स्कोर पर संकट में दिख रहा था। लेकिन इसके बाद कप्तान पराग चौथे नंबर पर आये और मैच का रुख ही बदल दिया। Read More...