Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया
स्टार ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (24-4) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और फिर कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 42) के नेतृत्व में बल्लेबाजों के संयमित खेल के बूते राजस्थान रॉयल्स टीम ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन अपने पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया।
दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला था। इस मैच से पहले दोनों ने एक-एक मैच जीते थे जबकि तीन-तीन गंवाए थे। दोनों के खाते में दो-दो अंक थे। कोलकाता बेहतर नेट रन रेट के कारण आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर था जबकि राजस्थान सबसे नीचे था लेकिन इस जीत ने राजस्थान को चार अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंचा दिया है। देखें स्कोरकार्ड
100 रन पर राहुल तेवतिया (5) के रूप में चौथा विकेट गिरने के बाद कप्तान ने डेविड मिलर (नाबाद 24, 23 गेंद, 3 चौके) के साथ संयम के साथ खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। अपनी खराब बैटिंग के कारण आलोचना झल रहे कप्तान ने 41 गेदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया।
राजस्थान ने तेवतिया के अलावा जोस बटलर (5), यशस्वी जायसवाल (22) तथा शिवम दुबे (22) के विकेट गंवाए। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले जबकि शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एख सफलता मिली।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन बना बना सकी। कोलकाता की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि दिनेस कार्तिक के बल्ले से 25 रन निकले। इसके अलावाव नीतीश राणा ने 22 रन बनाए। राजस्थान के लिए मौरिसके अलावा जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली। Read More...