Rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2020 के दौरान अपने 2 घरेलू मैच इस शहर में जाकर खेलेगी !
27 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स लीग के आगामी सीजन में अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पांच अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की और नौ अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगा। दोनों मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे।
पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपना पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
राजस्थान की टीम गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन करेगी, जो उसे उसके संभावित दूसरे गृहनगर की परिस्थितियों को समझने में मदद करेगा।
इस मामले से संबंधित एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि रोबिन उथप्पा समेत राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी 27 से 29 फरवरी के बीच गुवाहाटी में अभ्यास करेंगे।
यह शिविर फ्रेंचाइजी के हेड ऑफ क्रिकेट जुबीन भारूचा और बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार तथा फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक की देखरेख में आयोजित होगा।
सूत्र ने कहा, "खिलाड़ी गुरुवार से शनिवार तक शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें उथप्पा भी शामिल होंगे। घरेलू क्रिकेट के कुछ अन्य बड़े नाम भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि वह अपनी प्रदेश की रणजी टीमों के साथ कहां हैं, क्योंकि अभी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल शुरू होने वाले हैं।
इस शिविर के पीछे एक मकसद यह है कि हम परिस्थितियों को समझ सकें, क्योंकि अगर अदालत से हमें मंजूरी मिल जाती है तो यह हमारा दूसरा गृहनगर होगा।" बीसीसीआई ने आगे कहा कि इस सीजन में छह मैच शाम के चार बजे से जबकि बाकी मैच रात के आठ बजे से खेले जाएंगे।
Related Cricket News on Rajasthan royals
-
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की टीम 27 से 29 फरवरी के बीच इस शहर जाकर करेगी प्रैक्टिस !
25 फरवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान रॉयल्स के दो आईपीएल मैचों के गुवाहाटी में आयोजित करने के मामले पर 17 मार्च को सुनवाई कर फैसला सुनाएगा। इसी बीच फ्रेंचाइजी ने फैसला किया है कि वह गुवाहाटी ...
-
आईपीएल 2020 में इस नई जगह हो सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के मैच,कोर्ट ले सकता है फैसला
नई दिल्ली, 12 फरवरी | राजस्थान हाई कोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों को गुवाहाटी शिफ्ट करने की चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुना सकता है। ...
-
जोफ्रा आर्चर खेल सकते हैं आईपीएल 2020, उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने किया ऐसा ट्वीट
जयपुर, 6 फरवरी| आईपीएल फ्रेंचाइजी-राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि चोटिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक ठीक हो जाएंगे और टीम के लिए खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर ...
-
राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल 2020 से हुआ बाहर
लंदन, 6 फरवरी| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण श्रीलंका दौरे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से बाहर हो गए हैं। आर्चर को दाईं कोहनी में चोट है जो उन्हें पिछले ...
-
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 के लिए इसे बनाया तेज गेंदबाजी कोच
मुंबई, 23 जनवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रॉब कासेल को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह लीग के आगामी 2020 सीजन ...
-
इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बनाया तेज गेंदबाजी कोच !
23 जनवरी। आईपीएल 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के रॉब कासल को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। रॉब कासल ने अबतक अपने करियर में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 24 विकेट ...
-
राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने कहा, 8 से ज्यादा टीम होने पर ऐसे होगा IPL को फायदा
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई टीमों को लाने पर चर्चा लंबे समय से चल रही है। निगाह इस पर है कि 2021 सीजन में आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ती ...
-
4 साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए शेन वॉर्न पर होगी करोड़ों रुपये की बरसात
मेलबर्न, 9 दिसम्बर | ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने बताया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स में उनकी छोटी सी हिस्सेदारी थी, जिससे भविष्य में उनको इससे करोड़ों ...
-
राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैम्प में भाग ले रहे हैं 8 भारतीय क्रिकेटर !
नागपुर, 2 दिसम्बर | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने लीग के 13वें संस्करण से पहले नागपुर में अपनी पहली प्री-सीजन कैम्प की शुरूआत की। लीग के 13वें संस्करण से आयोजित ...
-
आस्ट्रेलिया का यह पूर्व ऑलराउंडर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को चैम्पियन बनाना चाहता है !
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर | आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू बैरी मैक्डोनाल्ड को उम्मीद है कि उनके कोच रहते हुए राजस्थान रॉयल्स अपने अंदर की कमियों को खत्म करेगी और अंडरडॉक्स के तमगे को ...
-
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2020 नीलामी से पहले इन 11 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर,देखें लिस्ट
नई दिल्ली, 15 नवंबर | स्टीवन स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान होंगे। बीते सीजन में अजिंक्य रहाणे इस टीम के कप्तान थे लेकिन टीम की नाकामी ...
-
राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर को बनाया नया हेड कोच, खेले हैं सिर्फ 4 टेस्ट
मुंबई, 21 अक्टूबर | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन का खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू बैरी मैक्डोनाल्ड को अगले तीन साल के लिए अपना नया मुख्य कोच ...
-
IPL 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स 38 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को बना सकती है नया हेड…
IPL 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स 38 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को बना सकती है नया हेड कोच ...
-
आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की जगह इस टीम के लिए खेल सकते हैं अंजिक्य रहाणे
नई दिल्ली, 12 अगस्त | दिल्ली कैपिटल्स टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके अजिंक्य रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहता है। इस सम्बंध में उसकी रॉयल्स के साथ बातचीत चल रही है और अगर ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51