Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: मास्टर माइंड अश्विन के चक्रव्यूह में फंसे मैक्सवेल, OUT होकर गए तिलमिला; देखें VIDEO
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खूब गरजा। इस मैच में मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ विपक्षी टीम के सभी गेंदबाज़ों का काल बन चुका था, लेकिन जब उनका सामना मास्टर माइंड गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन से हुआ तब वह फंस गए। अश्विन ने मैक्सवेल को आउट करने के लिए चक्रव्यूह रचा था जिसमें यह खिलाड़ी बुरी तरह फंसकर आउट हुआ।
मैक्सवेल ने अपनी इनिंग में 6 चौके और 4 छक्के जड़कर 77 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा। मैक्सवेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए कठिन समय में आरसीबी के लिए तीसरे विकेट के लिए 127 रन भी जोड़े। मैक्सवेल को बल्लेबाज़ी करता देख ऐसा लग रहा था मानो आज उनके बैट से क्रिकेट फैंस को एक बड़ा शतक देखने को मिलने वाला है, लेकिन ऐसा हो ना सका और अश्विन ने इस आक्रमक बल्लेबाज़ को अपने कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। Read More...