Rinku singh: Cricket News & Match Updates
6,6,6,6,6- रिंकू सिंह ने 20वें ओवर में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा बहुत पीछे
आईपीएल 2023 के 13 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ते हुए टीम को 3 विकेट से अविश्वसनीय जीत दिला दी। अंतिम आठ गेंदों में 39 रनों की आवश्यकता के साथ, रिंकू सिंह ने एक चौका और एक छक्का मारा, अंतिम ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक उन्हें दे दी और रिंकू ने यश दयाल की बची हुई 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।
इससे पहले टी-20 के इतिहास के आखिरी ओवर में 23 से ज्यादा रन चेज नहीं हुए थे। 2015 बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ हुए मुकाबल में 23 रन चेज करते हुए जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए एमएस धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अक्षर पटेल के खिलाफ आखिरी ओवर में 23 रन बनाकर जीत दिलाई थी। Read More...