Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
'कोहली को कप्तानी से हटा दिया गया, वर्षों के उनके बेहतरीन प्रदर्शन को पल भर में मिटा दिया गया'
रोहित शर्मा को टी-20 के साथ ही वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है। रोहित शर्मा ने ग्रेट विराट कोहली को बतौर कप्तान रिप्लेस किया है। विराट कोहली अब टीम इंडिया के वाइट बॉल के कप्तान नहीं हैं। विराट कोहली जबसे कप्तानी पद से हटाए गए हैं तबसे उनके फैंस के दिलों में मातम पसरा हुआ है। इन्हीं फैंस में से विराट के एक फैन विजेंद्र कटारिया ने विराट के नाम एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपना प्यार जताया है।
Cricketnmore की ही खबर पर कमेंट बॉक्स में विजेंद्र कटारिया ने अपने इमोशनल मैसेज में लिखा, 'आखिरकार किंग कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया । वर्षों के उसके बेहतरीन रिकॉर्ड को पल भर में मिटा दिया गया । देश के लिए 95 वनडे मुकाबलों में कप्तानी करने वाले विराट ने हमें 65 मैच जिताया था । कैप्टन के रूप में 21 शतक के साथ 5000 से अधिक रन बनाया था । भारत का इकलौता कप्तान जिसने हमारी जीत का औसत 70 से ऊपर पहुंचाया था।' Read More...