Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा ने ऐसा कहकर चौंकाया, हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के कारण जीते मैच
मुंबई, 4 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में बुधवार देर रात चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से मात देने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ ने उनकी टीम के लिए जीत की राह तय कर दी थी।
जेसन ने 171 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों- अंबाती रायडू और शेन वाटसन के विकेट ने चेन्नई को परेशानी में डाल दिया था जिससे वो बाहर नहीं आ पाई और मैच गंवा बैठी।
रोहित ने कहा, "जेसन ने आस्ट्रेलिया के लिए नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की है। हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। उन्होंने वही हमारे लिए किया और उनके स्पैल ने हमारे लिए रास्ते खोल दिए थे।"
रोहित ने कहा कि मुंबई के लिए जीतना और जीतने की आदत बनाने की जरूरत है क्योंकि टीम उस स्थिति में नहीं पहुंचना चाहती जहां उसे हर मैच जीतने की जरूरत पड़े।
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आईपीएल में हर मैच अहम होता है। जब आप शुरुआती दो मैच हार जाते हो तो हर मैच अहम बन जाता है। हम उस स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहते जहां हमें आखिरी में जाकर हर मैच जीतना पड़े। यह काफी मुश्किल होता है। हम बस उस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं जिस तरह कि क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई जानी जाती है। हम सिर्फ अपने आप को लीग में बनाए रखना चाहते हैं।"
रोहित ने कहा कि वह टीम द्वारा खड़े किए गए स्कोर से खुश थे।
कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि 170 मजबूत स्कोर था। हम जानते थे पिच में कुछ है और अगर हम कुछ विकेट जल्दी निकाल सके तो यह हमारे लिए अच्छा साबित हो सकता है और यही हुआ।" Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
Mumbai Indians skipper Rohit Sharma fined for slow over rate
रोहित शर्मा ने कहा कि अंपायरों की गलती खेल के लिए अच्छी नहीं है
लसिथ मलिंगा की नो बॉल विवाद पर रोहित शर्मा बोले, जीत मिली लेकिन अंपायर ने किया निराश
Umpires making mistakes not good for the game: Rohit
Virat Kohli or Rohit Sharma, bowler's job is to execute plan,says Siddarth Kaul
Credit to Rishabh Pant, we failed to execute plans: Rohit Sharma
रोहित शर्मा बोले, इस कारण दिल्ली से अपना पहला मुकाबला हार गई मुंबई इंडियंस
आईपीएल फ्लैशबैक: सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
आईसीसी ने ताजा वनडे रैकिंग की जारी,विराट कोहली, रोहित शर्मा टॉप पर काबिज
ICC ODI Rankings: Virat Kohli, Rohit Sharma dominate top slots
दूसरे वनडे में भारत के हिट मैन रोहित शर्मा 0 पर आउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी दफा हुआ ऐसा
रोहित शर्मा के द्वारा वनडे में बनाया गया 264 रनों का रिकॉर्ड टूटा, इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ दिया
WATCH विराट कोहली ने पहले टी-20 में रोहित शर्मा को इस तरह से दिखाया नीचा, देखकर हैरान होंगे
रोहित शर्मा ने अपने परम मित्र युजवेंद्र चहल के बारे में ऐसा कहकर उड़ाया मजाक
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16