Sa v ban
Advertisement
विराट कोहली का मजाक उड़ाना पत्रकार को पड़ा भारी, ट्विटर पर उठी चैनल बैन करने की मांग
By
Prabhat Sharma
January 22, 2021 • 13:54 PM View: 2423
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज जीत ली। भारत को यह जीत अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में मिली है अब ऐसे में कुछ लोग विराट कोहली की कप्तानी और क्रिकेट के मैदान पर उनके एग्रेशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच एक जाने माने यूट्यूब चैनल 'स्पोर्ट्स तक' के पत्रकार को विराट कोहली के एग्रेशन पर कमेंट करना भारी पड़ गया है।
यूट्यूब पर शो के दौरान अंजिक्य रहाणे और विराट कोहली की कप्तानी की तुलना करते हुए विराट के लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। फैंस सोशल मीडिया पर उस यूट्यूब चैनल को बैन करने की मांग कर रहे हैं और विराट कोहली का समर्थन करते हुए उनके एग्रेशन को उनकी ताकत बता रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Sa v ban
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04
Advertisement