Sanju samson: Cricket News & Match Updates
'ये बंदा इंडियन टीम में क्यों नहीं है?' इस धाकड़ खिलाड़ी के लिए पिघला हरभजन सिंह का दिल
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के जड़कर तूफानी अंदाज में 60 रनों की पारी खेली। संजू का आक्रमक अंदाज देखकर अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का दिल उनके लिए पिघल गया है। दिग्गज स्पिनर का मानना है कि इस खिलाड़ी को इंडियन टीम में शामिल होना चाहिए।
हरभजन सिंह ने संजू सैमसन की बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली। मुझे तो यह समझ नहीं आता कि आखिर यह खिलाड़ी इंडियन टीम में क्यों नहीं है? हम देखते हैं कि टीम में कई युवा खिलाड़ी आते हैं, बने भी रहते हैं और मैच भी खेलते हैं। संजू सैमसन इतनी तगड़ी स्किल रखता है। छ्क्का मारता है सिंगल लेता है। स्पिन अच्छी खेलता है और तेजी गेंदबाज़ी भी अच्छी खेलता है।' Read More...