Sanju samson: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2026: ना Jasprit Bumrah, ना ही Sanju Samson... USA के खिलाफ ऐसी होगी India की Probable XI
India Probable Playing XI vs USA: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नज़र आएंगे। भारत-साउथ अफ्रीका वॉर्म अप मुकाबले में कैप्टन SKY ने खुद ये कहा था कि ईशान टीम के लिए ओपनिंग करने वाले हैं। खास बात ये भी है कि इस वॉर्म-अप मैच में ईशान ने शानदार पारी खेली और सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रन बनाए। इतना ही नहीं, इससे पहले भी ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4 मैचों में 53.75 की औसत से 215 रन ठोके थे। Read More...