Sanju samson: Cricket News & Match Updates
टूट गया MS Dhoni का महारिकॉर्ड, Sanju Samson ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 छक्के जड़कर रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कैप्टन और विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 32वें मुकाबले में बीते बुधवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 19 बॉल पर 2 चौके और 3 छक्के ठोककर 31 रन बनाए और इसी के साथ इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, संजू सैमसन अब बतौर भारतीय विकेटकीपर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़े जिसके बाद अब इस फॉर्मेट में संजू के नाम 302 मैचों में 347 छक्के हो गए हैं। उन्होंने ऐसा करते हुए भारतीय टीम के महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा जिनके नाम 398 टी20 मैचों में 346 छक्के दर्ज हैं। Read More...