Shakib al hasan: Cricket News & Match Updates
Mustafizur Rahman ने तोड़ा Shakib Al Hasan का सबसे बड़ा IPL रिकॉर्ड, ये कारनामा करके बने नंबर-1
Mustafizur Rahman Record: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने बीते शनिवार, 24 मई को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गज़ब गेंदबाज़ी करके इतिहास रच दिया और शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
पंजाब किंग्स के सामने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर 3 विकेट चटकाने के बाद अब मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में बतौर बांग्लादेशी सबसे सफल गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल लीग आईपीएल में अब तक 60 मैचों में 65 विकेट चटकाते हुए ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के महान ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पछाड़ा है जिन्होंने आईपीएल में कुल 71 मैच खेले और 63 विकेट चटकाए। Read More...