Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Shreyas iyer

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, KKR को हराकर दर्ज की टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत
Image Source: Google

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, KKR को हराकर दर्ज की टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत

By Nitesh Pratap April 26, 2024 • 23:30 PM View: 436

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो के शतक, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के ताबड़तोड़ अर्धशतकों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। ये आईपीएल और टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल चेस है। इस मैच में रिकॉर्ड 42 छक्के लगे, जो सबसे ज्यादा है। पंजाब ने इस मैच में 24 और कोलकाता ने 18 छक्के मारे। कोलकाता ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अनुकूल रॉय और पंजाब ने प्रभसिमरन को खिलाया। 

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75(37) रन फिल सॉल्ट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा सुनील नारायण ने 71(32) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। सॉल्ट और नारायण ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 138 (63) रन जोड़े। 

Related Cricket News on Shreyas iyer