Sl vs nz records
लगातार 14वीं बार 25+ रन बनाकर सूर्या ने टी20 में रचा इतिहास, IPL में तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्यों टी20 क्रिकेट के बादशाह माने जाते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने लगातार 14वीं बार 25+ रन बनाकर टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सूर्या अब एक ही सीज़न में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी का सीजन बन गया है। सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने बल्ले से इतिहास रच दिया। सूर्या ने 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलते हुए इस सीजन में अपने 640 रन पूरे किए और MI के लिए किसी एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2010 में 618 रन बनाए थे।
Related Cricket News on Sl vs nz records
-
कोलकाता के खिलाफ क्लासेन की धमाकेदार पारी, रिकॉर्ड लिस्ट में हुई धुआंधार एंट्री
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने महज 37 गेंदों में IPL 2025 का अपना पहला शतक जड़कर इतिहास के सबसे तेज़ शतकों में स्थान हासिल किया। ...
-
दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल के बिना उतरना पड़ा मैदान में, फाफ डु प्लेसी बने कप्तान और रच…
दिल्ली की कप्तानी करते ही फाफ डु प्लेसी ने इतिहास रच दिया। वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। ...
-
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल इतिहास में नया मुकाम छू लिया है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने लीग में राजस्थान की ओर से 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी ...
-
Virat Kohli Test Records: किंग कोहली के नाम दर्ज हैं टेस्ट क्रिकेट के ये 5 महारिकॉर्ड, तोड़ पाना…
आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं विराट के उन पांच टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ पाना किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। ...
-
VIDEO: टूर्नामेंट से बाहर हुई CSK, काशी विश्वनाथ के साथ देर तक बात करते दिखे थाला धोनी
पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ के साथ बातचीत करते हुए नजर आ ...
-
पोलार्ड से लेकर सूर्या तक, रोहित शर्मा के बर्थडे पर दिखा MI टीम का जबरदस्त प्यार; देखिए VIDEO
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने बुधवार, 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। ...
-
Happy Birthday Rohit Sharma: हिटमैन के ये रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज यानि 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके इस खास दिन पर उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हैं। ...
-
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी सेंचुरी से 200+ रन का सबसे तेज…
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से मात दी। टीम ने 210 रन का लक्ष्य महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन ...
-
सूर्यकुमार यादव ने पछाड़ा पोलार्ड को, मुंबई इंडियंस के लिए बने दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर
र्यकुमार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए किरोन पोलार्ड को पछाड़ा और अब वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ...
-
सनराइजर्स के खिलाफ बुमराह ने किया बड़ा धमाका, बना डाले दो रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। ...
-
बारिश में भी चमका RCB का सितारा, रजत पाटीदार ने सचिन को पछाड़कर बनाया खास रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाटीदार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। ...
-
कोहली का 100वां फिफ्टी धमाका, विराट-साल्ट की जोड़ी ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा
विराट कोहली और फिल साल्ट की तूफानी पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। कोहली ने टी20 करियर का 100वां अर्धशतक जमाया। ...
-
6,6,6,6... आखिरी ओवर में स्टोइनिस का कहर! शमी की गेंदों पर लगी छक्कों की माला; देखिए VIDEO
मार्कस स्टोइनिस को लोग यूं ही 'हलक' नहीं कहते। आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में उन्होंने अपनी ताकत का वो ट्रेलर दिखाया जिसे देखकर मोहम्मद शमी भी हैरान रह गए। ...
-
मोहम्मद शमी का शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में दर्ज हुआ नाम, लेकिन इस रिकॉर्ड को याद नहीं रखना चाहेंगे…
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए IPL 2025 के 27वें मुकाबले में मोहम्मद शमी के लिए दिन बेहद खराब रहा। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों ने उनकी गेंदबाज़ी की धज्जियाँ उड़ा दीं। ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04