Faf du Plessis Created Records: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस(MI) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के बीच खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए यह मैच शुरुआत से ही चुनौतीभरा रहा। टीम को अपने नियमित कप्तान अक्षर पटेल(Axar Patel) के बिना उतरना पड़ा क्योंकि वह वायरल फ्लू की चपेट में आ गए। उनकी जगह अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसी ने टीम की कमान संभाली और मैदान पर उतरते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था, लेकिन मुकाबले से पहले ही टीम को तगड़ा झटका लग गया। कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के चलते प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए। टॉस के समय खुद फाफ डु प्लेसी ने बताया कि अक्षर को तेज बुखार है और वह पिछले दो दिन से काफी बीमार हैं। ऐसे में कप्तानी की ज़िम्मेदारी फाफ को सौंपी गई।
दिल्ली की कप्तानी करते ही फाफ डु प्लेसी ने इतिहास रच दिया। वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र इस मैच के दिन 40 साल और 312 दिन रही। आईपीएल इतिहास में उनसे ज्यादा उम्र में सिर्फ एमएस धोनी, शेन वॉर्न और एडम गिलक्रिस्ट ने टीम की कप्तानी की है।
आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
- एमएस धोनी – 43 साल 317 दिन
- शेन वॉर्न – 41 साल 249 दिन
- एडम गिलक्रिस्ट – 41 साल 185 दिन
- फाफ डु प्लेसी – 40 साल 312 दिन
- राहुल द्रविड़ – 40 साल 133 दिन