Advertisement
Stunning catch: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: Mohammed Siraj का कमाल, Shimron Hetmyer का डाइविंग कैच लपककर खत्म किया खेल
Mohammed Siraj Catch: आईपीएल 2026 के मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने फील्डिंग से कमाल दिखाया। शिमरोन हेटमायर जैसे खतरनाक बल्लेबाज़ को आउट करने के लिए उन्होंने लॉन्ग ऑन में शानदार डाइविंग कैच लपका। यह विकेट ठीक उस समय आया, जब राजस्थान रॉयल्स तेजी से रन बटोरने की कोशिश में थी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार (4 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे भारतीय स्टार तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने मैदान पर ऐसा कैच पकड़ा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के खतरनाक वेस्टइंडीज बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर अपनी तेज़ बल्लेबाज़ी से मैच को आखिरी ओवरों में और खतरनाक बनाने की कोशिश में थे, लेकिन सिराज ने ऐसा नहीं होने दिया। Read More...
Mohammed Siraj Catch Shimron Hetmyer Dismissal Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Stunning Catch Diving Effort Narendra Modi Stadium
Related Cricket News for Stunning catch - Tesst
VIDEO: Xavier Bartlett का करिश्मा! हवा में उड़कर लपका Jos Buttler का हैरतअंगेज कैच
आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बार फिर फील्डिंग का जबरदस्त नमूना देखने को मिला, जब जेवियर बार्टलेट ने शानदार कैच लेकर सबको चौंका दिया। जोस बटलर जो सेट होकर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें एक जबरदस्त कैच के जरिए पवेलियन लौटना पड़ा।
By Ankit Rana • 3 months ago
VIDEO: क्या आपने देखा Sarfaraz Khan का ये गजब कैच? वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए बने सुपरमैन
आईपीएल 2026 में चन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेलते हुए सरफराज खान ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी का एक जबरदस्त डाइविंग कैच लेकर फैंस को रोमांचित किया।
By Ankit Rana • 3 months ago
VIDEO: Anukul Roy ने तोड़ा हिट मैन का दिल! गजब कैच लपककर शतक से पहले Rohit Sharma को भेजा पवेलियन
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अनुकुल रॉय के जबरदस्त कैच ने चलते उन्हें शतक से पहले ही पवेलियन लौटना पड़ा।
By Ankit Rana • 3 months ago
VIDEO: तौहीद हृदोय ने किया तस्कीन को खुश! साहिबजादा फरहान का खूबसूरत कैच लपककर इस तरह किया पारी का अंत
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे में तौहीद हृदोय ने बेहद ही खूबरसूरत कैच लपका। उन्होंने डीप में साहिबजादा फरहान के मिस टाइम शॉट पर नजरें गड़ाएं रखीं और एक क्लिन कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर बांग्लादेश को अहम सफलता दिलाई।
By Ankit Rana • 4 months ago
VIDEO: Axar Patel ने कर दिया करिश्मा! लाजवाब कैच लेकर भेजा Harry Brook को पवेलियन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फैंस को हैरान कर दिया। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मैदान पर कमाल की फुर्ती दिखाते हुए एक बेहद मुश्किल कैच लपक लिया। इस कैच ने मैच का माहौल ही बदल दिया और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की पारी जल्दी खत्म हो गई।
By Ankit Rana • 4 months ago
VIDEO: Glenn Phillips ने पकड़ा बवाल कैच, Jacob Bethell को इस तरह दिखाया पवेलियन का रास्ता
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा शानदार कैच लपका जिसने सबको हैरान कर दिया। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए पवेलियन भेज दिया गया और न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता मिल गई।
By Ankit Rana • 4 months ago
VIDEO: टक्कर के बावजूद नहीं छूटी गेंद, Corbin Bosch ने Abhishek Sharma का लपका हैरतअंगेज कैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का विकेट एक खतरनाक टक्कर के बीच गिरा। गेंद हवा में थी और दो फील्डर एक साथ कैच के लिए दौड़ पड़े। टकराव की स्थिति बनी, लेकिन कॉर्बिन बॉश ने हिम्मत नहीं हारी। गिरते-पड़ते उन्होंने कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया।
By Ankit Rana • 4 months ago
VIDEO: Jack Edwards ने लपका BBL इतिहास का सबसे जबरदस्त कैच? हवा में उड़कर फिन एलन को किया आउट
बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल में जैक एडवर्ड्स ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम दंग रह गया। सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में उनका यह कैच मैच का सबसे चर्चित पल बन गया।
By Ankit Rana • 5 months ago
VIDEO: WPL में Lizelle Lee की रिफ्लेक्सेस ने सबको चौंकाया, विकेट के पीछे पलक झपकते लपका गजब कैच
महिला प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने RCB के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली की विकेटकीपर लिजेल ली ने अपनी गजब की रिफ्लेक्सेस से सबका ध्यान खींचा। विकेट के पीछे उन्होंने ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर मैदान में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।
By Ankit Rana • 5 months ago
VIDEO: Ravindra Jadeja का हैरतअंगेज़ कैच, हवा में उड़कर Will Young को किया पवेलियन रवाना
इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रवींद्र जडेजा ने एक शानदार कैच लपककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जडेजा ने विल यंग का मुश्किल कैच पकड़कर भारत को अहम सफलता दिलाई। इस विकेट के बाद विराट कोहली का जोशीला जश्न भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
By Ankit Rana • 6 months ago
VIDEO: U-19 World Cup में RCB के खिलाड़ी का कमाल, विहान मल्होत्रा ने स्लिप लपका हैरतअंगेज़ कैच
आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत भारत ने दमदार गेंदबाज़ी से की। मुकाबले के पहले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा ने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींच लिया। दूसरे स्लिप में खड़े मल्होत्रा ने शानदार कैच लपककर भारत को पहली सफलता दिलाई। इस कैच के बाद यूएसए की पारी पूरी तरह दबाव में आ गई।
By Ankit Rana • 6 months ago
VIDEO: BBL में Melbourne Renegades का ये खिलाड़ी बना सुपर मैन! गजब कैच लपककर किया सबको हैरान
बिग बैश लीग (BBL 2025-26) में मेलबर्न रेनेगेड्स के हसन खान ने ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर्स भी दंग रह गए। डीप में लंबी दौड़ के बाद डाइव लगाते हुए हसन खान ने मोइजेस हेनरिक्स का लगभग सुरक्षित दिख रहा शॉट हवा में ही लपक लिया।
By Ankit Rana • 6 months ago
VIDEO: अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, पर मार्को यानसेन ने एक हाथ से लपक लिया शानदार कैच
कटक में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बड़ी पारी की राह पर थे, लेकिन मार्को यानसेन ने उनकी उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया। फाइन-लेग की ओर जाता शॉट हवा में तो गया, लेकिन यानसेन ने दौड़ लगाकर डाइव मारी और शानदार कैच लपक लिया।
By Ankit Rana • 7 months ago
VIDEO: किट बैग बना खतरा, फिर भी राजस्थान के इस खिलाड़ी ने लिया कमाल का कैच और किया सबको हैरान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में राजस्थान के अशोक शर्मा ने आउटफील्ड में ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर फैन्स के भी होश उड़ गए। इस दौरान अशोक बाउंड्री लाइन पर ऑफ बैलेंस भी हुए, लेकिन बावजूद इसके जबरदस्त कैच पकड़कर झारखंड के बल्लेबाज़ विराट सिंह की पारी का अंत किया।
By Ankit Rana • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement