Advertisement
T20 series: Cricket News & Match Updates
Advertisement
PAK vs SA: बाबर आजम बने मैच विनर, पाकिस्तान ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी 4 विकेट से मात
Pakistan vs South Africa 3rd T20 Highlights: गद्दाफी में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 139 रन पर रोका और फिर बाबर आजम की 68 रनों की शानदार पारी की बदौलत 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 1 नवंबर को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित कर दिखाया। Read More...
Pakistan Vs South Africa 3rd T20 Highlights T20 Series Gaddafi Stadium Lahore Shaheen Afridi Babar Azam 68 Runs Pakistan 4-wicket Win Pakistan Won Series 2-0 Shaheen Afridi 3 Wickets
Related Cricket News for T20 series - Tesst
PAK vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रहे बुरी तरह फ्लॉप, पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत हासिल कर की सीरीज में वापसी
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
By Ankit Rana • 8 months ago
WI vs BAN: रॉस्टन चेज़ और ऑगस्टे की जोड़ी ने किया कमाल, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सीरीज में दिया क्लीन स्वीप
चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
By Ankit Rana • 8 months ago
AFG vs ZIM: राशिद की फिरकी और जादरान की मैच जीताऊ पारी, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से मात दी। कप्तान राशिद खान ने गेंद से कमाल दिखाया, तो इब्राहिम जादरान ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
By Ankit Rana • 8 months ago
BAN vs WI: एलिक अथानाज़ और शाई होप की धमाकेदार पारियां, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्जा
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (29 अक्टूबर) को चट्टोग्राम के एमए अजीज स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 14 रन से हराया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
By Ankit Rana • 8 months ago
VIDEO: The Matrix वाले Neo की तरह झुके SKY, हेजलवुड की बाउंसर से बचने का अंदाज़ हुआ वायरल
कैनबरा में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक पल सोशल मीडिया पर छा गया। जोश हेजलवुड की खतरनाक बाउंसर से बचने का उनका अंदाज़ बिल्कुल हॉलीवुड की एक फिल्म The Matrix के किरदार ‘नियो’ जैसा लग रहा था।
By Ankit Rana • 8 months ago
रावलपिंडी में दिखाया साउथ अफ्रीकियों ने जलवा, पाकिस्तान को 55 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में बनाई बढ़त
रावलपिंडी में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 55 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने रीजा हेंड्रिक्स के अर्धशतक और जॉर्ज लिंडे की अहम पारी की बदौलत 194 रन मजूबत का लक्ष्य रखा था।
By Ankit Rana • 8 months ago
VIDEO: ठंड से कांपा कैनबरा, हुडी और ग्लव्स में नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, जितेश शर्मा ने दिखाया अपना ‘रक्षा कवच’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को झेलनी पड़ी जबरदस्त ठंड। कैनबरा की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश में खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग सेशन किया पूरा।
By Ankit Rana • 8 months ago
सूर्यकुमार यादव के निशाने पर रोहित और कोहली के रिकॉर्ड, ये काम करते ही ऑस्ट्रेलिया में रच देंगे इतिहास
टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव का फोकस अपनी फॉर्म में वापसी करने पर होगा। सूर्या अगर इस सीरीज में फॉर्म में लौटते हैं, तो वो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकते हैं।
By Ankit Rana • 8 months ago
शाई होप और पॉवेल ने बल्ले से दिखाया कमाल, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 16 रन से शिकस्त देकर सीरीज में बनाई बढ़त
एम.ए. अजीज स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 16 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
By Ankit Rana • 8 months ago
ऑस्ट्रेलिया में सूर्या भाऊ का फैन मोमेंट! मजेदार जेस्चर के साथ सेल्फी लेकर जीता लोगों का दिल; देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने फैंस का दिल जीत लिया। मनुका ओवल के बाहर सूर्या एक फैन के साथ सेल्फी लेते दिखे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
By Ankit Rana • 8 months ago
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, लिटन दास बाहर, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान से हारकर बाहर हुई बांग्लादेश टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी। लेकिन इस बार टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, क्योंकि नियमित कप्तान लिटन दास चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
By Ankit Rana • 9 months ago
ENG vs IRE 1st T20I: फिल साल्ट की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने बाज़ी मारी, जीत के साथ सीरीज में की बढ़त पक्की
डबलिन के द विलेज मैदान पर खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
By Ankit Rana • 10 months ago
ENG vs SA: साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज बल्लेबाज़
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज से पहले मेहमान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए लंबे समय से शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी बल्लेबाज़ चोट के चलते समय पर पूरी तरह उभर नहीं पाने की बजह से मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
By Ankit Rana • 10 months ago
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज की टीम का हुआ ऐलान, ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद हुए 4 बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज ने टी20 टीम में बड़ा फेरबदल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले चार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।
By Ankit Rana • 11 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago