T20 world cup 2022: Cricket News & Match Updates
VIDEO : विराट मांग रहे थे नो बॉल, अंपायर और कोहली से भिड़ गए शाकिब
आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 के 35वें मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। इसके बाद भारत ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए एक बार फिर से विराट कोहली हीरो बन कर सामने आए और अंत तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली।
हालांकि, उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन उनसे भिड़ने के लिए आ गए। दरअसल, हुआ ये कि मैच के 16वें ओवर में हसन महमूद ने दूसरा बाउंसर डाला और विराट ने शॉट खेलने के साथ ही नो बॉल की मांग करना शुरू कर दिया। विराट की नो बॉल की मांग अंपायर्स ने भी मान ली और ओवर की दूसरी बाउंसर के चलते इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया। Read More...