The oval: Cricket News & Match Updates
भारत से बाहर, अकेला क्रिकेट स्टेडियम जहां भारत के एक प्रधानमंत्री की क्रिकेट किट में फोटो लगी है
जब आईसीसी नए तय किया कि डब्ल्यूटीसी (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल द ओवल में 7 जून से खेलेंगे तो उस समय भारत के इसमें खेलने की उम्मीद लगाने वालों को एक बार हैरानी तो जरूर हुई थी। उस समय 6 टीम इस फाइनल में खेलने की दावेदार थीं पर विश्वास कीजिए द ओवल का इंडिया कनेक्शन इसे भारत के लिए, भारत से बाहर, 'अपना' सा स्टेडियम बना देता है।
दक्षिण लंदन में बना ये स्टेडियम ऐतिहासिक है और अपने समृद्ध इतिहास में 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। ये जरूर है कि भारत को अपनी पिच पर ये फाइनल खेलने का मौका नहीं मिल रहा लेकिन ऐतिहासिक ओवल मैदान के साथ भारतीय क्रिकेट का जुड़ाव, इसे भारत के लिए एक खास स्टेडियम बना देता है। इंग्लैंड के जिस स्टेडियम को भारत के लिए 'मददगार' कहते हैं- वह और कोई नहीं, यही स्टेडियम है। 1936 में, 3 दिन के टेस्ट में हार से नाता जुड़ा। इस टेस्ट में विजय मर्चेंट ने 52 और 48 रन बनाए थे। 1946 में, टेस्ट ड्रा रहा पर विजय मर्चेंट उसमें भी चमके थे और शानदार 129 रन बनाए। Read More...