The pakistan
पाकिस्तान-इंग्लैंड के रावलपिंडी टेस्ट में 500वें टेस्ट का एक अनोखा रिकॉर्ड बना, जिसे सब 'मिस' कर गए
Scyld Berry: रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की इंग्लैंड के विरुद्ध सनसनीखेज जीत की रिपोर्ट के साथ टेस्ट में बने कई नए रिकॉर्ड सामने आए पर एक बड़ा रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया ने 'मिस' कर दिया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका जिक्र किसी रिकॉर्ड बुक में नहीं मिलेगा पर इस रिकॉर्ड की चर्चा पिछले कुछ सालों में क्रिकेट में आए बदलाव का सबूत है।
अब आते हैं रिकॉर्ड पर। क्या कोई ये दावा कर सकता है कि उसने 500 टेस्ट देखे हैं? इंग्लैंड की द डेली टेलीग्राफ अखबार के चीफ क्रिकेट राइटर शिल्ड बेरी (Scyld Berry) का ये 500वां टेस्ट था जिसे उन्होंने देखा। ये कितना बड़ा रिकॉर्ड है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन से पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कमेंटेटर- रिची बेनो के नाम था। इन दोनों के लिए टेस्ट की इस गिनती को सही मानने की सबसे बड़ी वजह है टेस्ट की गिनती का सबूत- शिल्ड की 500 टेस्ट की अलग-अलग पब्लिकेशन के लिए स्टेडियम से लिखी रिपोर्ट मौजूद हैं। इसी तरह बेनो खेले टेस्ट में तो मौजूद थे ही- इसके अतिरिक्त एक जर्नलिस्ट और रेडियो /टीवी कमेंटेटर के तौर पर उनकी मौजूदगी का रिकॉर्ड है। ये बहुत बड़ी बात है कि किसी ने 500 टेस्ट देखे।
इस रिकॉर्ड का बनना क्रिकेट में बदलाव का सबूत है। बेनो कुल 63 टेस्ट खेले, 3 में वे 12वें खिलाड़ी थे, 1961 में लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच को टूर टीम के नॉन प्लेइंग मेंबर के तौर पर देखा और 1963-64 में वे एमसीजी में एक टेस्ट के लिए, उंगली टूटने की वजह से टीम में नहीं थे पर 'सिडनी सन' के लिए उस टेस्ट को कवर किया। शिल्ड को गिनती में टेस्ट टीम में होने जैसा फायदा नहीं मिला पर उनके दौर में टेस्ट की गिनती एकदम बढ़ी जिससे वे ज्यादा टेस्ट कवर कर पाए और इस तरह से ऐसे पहले हैं जिसने कोई भी टेस्ट खेले बिना- 500 टेस्ट देखे।
शिल्ड हैं तो एक बड़े जर्नलिस्ट पर भारत में वे पहली बार 1981-82 की इंग्लैंड की भारत में सीरीज के दौरान मशहूर हुए। इस सीरीज पर बाद में उन्होंने 'क्रिकेट वाला' (Cricket Wallah) टाइटल से एक किताब भी लिखी और ये टूर डायरी के तौर पर लिखी सबसे बेहतरीन किताब में से एक गिनी जाती है। उन्हें ख़ास इजाजत मिली थी रणजी के महल को देखने की और पहली बार किसी ने महल में मौजूद क्रिकेट से जुड़े सामान और क्रिकेट की बातों के बारे में लिखा। वे चूंकि अभी भी रिपोर्टिंग कर रहे हैं इसलिए क्रिकेट को बदलते देखा है। ये 500 टेस्ट 51 साल में देखे और उनका कहना है कि 1977 के पहले टूर की तुलना में क्रिकेट अब ज्यादा सुरक्षित, तेज़, न्यूट्रल और ज्यादा कमर्शियल हो गया है लेकिन जरूरी नहीं कि बेहतर हो गया है।
बेरी विजडन के एडिटर रह चुके हैं जो किसी भी जर्नलिस्ट के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। सबसे ज्यादा टेस्ट 'द ऑब्ज़र्वर' और 'द डेली टेलीग्राफ़' (1993 से) के लिए रिपोर्ट किए। उन्होंने हाल ही में जहां-जहां टेस्ट देखे, उन सभी देशों की क्रिकेट पर अपनी रिपोर्ट का संकलन 'बियॉन्ड द बाउंड्रीज़ : ट्रेवल्स ऑन इंग्लैंड क्रिकेट टूर्स (BEYOND THE BOUNDARIES: Travels on England Cricket Tours) टाइटल से प्रकाशित किया है।
ये किताब वास्तव में उनकी दुनिया में क्रिकेट को बदलते देखने की स्टोरी है। क्रिकेट में ब्रूनेल के स्टीम शिप एसएस ग्रेट ब्रिटेन (SS Great Britain) की भूमिका का जिक्र और कहां मिलता है? उनका कहना है कि इसी शिप की बदौलत, स्वेज नहर (Suez canal) के खुलने से पहले ही इंग्लैंड की टीम, रास्ते में कोयले के लिए दक्षिण अफ्रीका में रुके बिना दो महीने में मेलबर्न पहुंच सकी थी। आज खिलाड़ी अक्सर लंबी फ्लाइट की शिकयत करते हैं।
Related Cricket News on The pakistan
-
'कुछ फैसले मेरी पकड़ से बाहर हैं', फखर ज़मान को बाहर करने पर रिजवान ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के नए व्हाइट बॉल कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए गए फखऱ ज़मान के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि कुछ फैसले उनकी पहुंच से बाहर होते हैं। ...
-
'इंशाअल्लाह ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएंगे', नया कप्तान बनते ही गरजे मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कप्तान बन गए हैं और कप्तान बनते ही उन्होंने कई बड़े दावे किए हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराने वाली ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर आया भूचाल, गैरी कर्स्टन ने 6 महीने में दिया हेड कोच के पद से…
पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से उठापटक के दौर से गुजरने वाला है क्योंकि उनके हाल ही में नियुक्त किए गए हेड कोच गैरी कर्स्टन ने 6 महीने के अंदर ही अपना पद छोड़ दिया ...
-
पाकिस्तान T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, टीम में नहीं है कोई कप्तान, 3 खिलाड़ियों की…
पाकिस्तान T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, टीम में नहीं है कोई कप्तान, 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी ...
-
PCB ने कर दिया ऐलान, मोहम्मद रिज़वान होंगे पाकिस्तान के नए ODI और T20I कप्तान
PCB ने ऐलान कर दिया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान पाकिस्तान के नए वॉइट बॉल कैप्टन होंगे। सलमान अली आगा को नया उपकप्तान चुना गया है। ...
-
AUS और ZIM टूर के लिए पाकिस्तान की ODI और T20I टीम का हुआ ऐलान, जिम्बाब्वे में नहीं…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 27 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे टूर के लिए पाकिस्तानी की वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया। ...
-
पीसीबी प्रमुख ने इंग्लैंड पर पाकिस्तान की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत की सराहना की
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इंग्लैंड पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत में राष्ट्रीय टीम के "शानदार प्रदर्शन" की सराहना की, स्पिनर साजिद खान और नोमान अली के "उत्कृष्ट ...
-
PAK vs ENG 3rd Test: रावलपिंडी में 9 विकेट से जीता पाकिस्तान, इंग्लैंड को 9 साल बाद हराई…
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर रावलपिंडी टेस्ट जीता जिसके साथ ही उन्होंने तीन साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज भी जीती है। ...
-
VIDEO: पाकिस्तानी रिपोर्टर ने टूटी-फूटी इंग्लिश में पूछा सवाल, बेन स्टोक्स को दो बार में भी नहीं आया…
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान प्लेइंग XI की घोषणा, शान मसूद की कप्तानी में पहली…
Pakistan vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर (गुरुवार) से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग XI की घोषणा, हार के बाद 2 खिलाड़ियों को…
England Playing XI vs Pakistan Third Test: पाकिस्तान के खिलाफ होने 24 अक्टूबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर ...
-
इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट हराने के लिए पाकिस्तान ने अपनाया अजीबोगरीब तरीका, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए रावलपिंडी में स्पिन के अनुकूल पिच तैयार करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए वो विशाल पंखों का भी इस्तेमाल कर रहा है। ...
-
इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम की दमदार शुरुआत
T20 Emerging Teams Asia Cup: भारतीय टीम ने इमर्जिंग एशिया कप में जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 7 रनों से मात दी। ...
-
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया को लगेगा झटका! Pakistan के खिलाफ नहीं खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच नवंबर के महीने में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है जिससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से जुड़े एक बड़ी खबर सामने आई है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago