Trent boult: Cricket News & Match Updates
Trent Boult को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Mumbai Indians की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे हैं और अब तक दो मुकाबले खेलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 ओवर गेंदबाज़ी की और 12 की इकोनॉमी से पूरे 60 रन खर्चे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि ट्रेंट बोल्ट की जगह लेकर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar): 24 साल के अश्विन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ट्रेंट बोल्ट की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। उन्हें पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने ही अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया था जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और 7 मुकाबलों में 11 विकेट झटके। उन्हें MI ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। Read More...