Trent boult: Cricket News & Match Updates
Trent Boult ने डाला सनसनाता बॉल, Lhuan-dre Pretorius के उड़ गए तोते; देखें VIDEO
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) अपनी लहराती और आग उगलती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, SA20 के चौथे सीजन (SA20 2025-26) के 13वें मुकाबले में 36 साल के ट्रेंट बोल्ट ने एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के लिए तीन ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) को सिर्फ 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने लुआन ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना पार्ल रॉयल्स की इनिंग के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर घटी। 19 साल के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस यहां एमआई केप टाउन के सीनियर बॉलर ट्रेंट बोल्ट पर दबाव बनाना चाहता थे, ऐसे में उन्होंने अपनी इनिंग की दूसरी ही गेंद पर जगह बनाकर बाउंड्री मारने का फैसला किया। हालांकि उनकी ये बहादुरी एक सेकेंड में ही बेवकूफी में तब्दील हो गई। Read More...