Virat kohli: Cricket News & Match Updates
रोहित और विराट को लेकर बोला इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, कहा- टेस्ट सीरीज में उनको शांत रखना चाहता हूँ
विराट कोहली (Virat Kohli) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती दुनिया के टॉप क्रिकेटरों में की जाती है। इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी अपने दम पर टीम को मैच जिताना जानते है। अब विराट और रोहित को लेकर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रुट (Joe Root) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आपको बता दे कि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसे में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने मौजूदा टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान को शांत रखने की इच्छा व्यक्त करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा की सराहना की।
रुट ने कहा कि, "आपने मॉडर्न एरा के दो महान लोगों (रोहित और विराट) का मेंशन किया। निःसंदेह, फोकस रहेगा। हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं और वे वर्तमान भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बहुत सीनियर भी हैं। तो स्पष्ट रूप से उन्हें इस टेस्ट टीम में एक बड़ी भूमिका निभानी है। आप यह पक्का करना चाहते हैं कि आप कोशिश करें और जल्दी ही उन पर काबू पा लें। उनमें बड़े स्कोर बनाने की क्षमता है और हम कई बार गलत नतीजे पर पहुंचे हैं, इसलिए पूरी सीरीज में उन्हें जितना संभव हो सके शांत रखने की कोशिश करना अच्छा होगा।" Read More...