Virat kohli: Cricket News & Match Updates
किस्तम का मारा ईशान बेचारा, विराट कोहली का ना कहना पड़ गया भारी; देखें VIDEO
Ishan Kishan Run Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन महज 17 रन बनाकर रन आउट हुए। मैदान पर ईशान और विराट के बीच कंफ्यूजन देखने को मिली जिसके बाद ईशान अपना विकेट नहीं बचा सके और निराश चेहरा लिए पवेलियन वापस लौटे। ईशान किशन के रन आउट पर फैंस रिएक्टर कर रहे हैं।
कोहली को ना करना पड़ा भारी: दरअसल, भारतीय पारी के 35वें ओवर में ईशान किशन ने तीसरी गेंद को टहलाकर एक रन लेने के लिए कॉल किया था। ईशान की कॉल सुनकर विराट ने चीते की तेजी से दौड़ लगाई। इस दौरान ईशान दोहरे मन में दिखे और फील्डर के हाथों में गेंद देखकर बीच में ही रुक गए। यहां उन्होंने विराट को ना कहा, लेकिन तब तक विराट स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे और दूसरी तरफ फील्डर ने गेंद पकड़कर बेल्स गिरा दिये। Read More...