Virat kohli: Cricket News & Match Updates
फिटनेस में विराट कोहली से भी आगे हैं फाफ डु प्लेसिस, नहीं होता यकीन तो देखें VIDEO
Faf du plessis Catch: 38 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस (Faf du plessis) कमाल की फिटनेस रखते हैं। डु प्लेसिस उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 'उम्र महज एक संख्या है' कहावत को सच किया। इसका सबूत फाफ ने एक बार फिर दिया है। दरअसल, यह साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की घरेलू लीग SA20 में जलवे बिखरे रहा है और यहां उन्होंने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देखकर कोई भी यही कहेगा कि फाफ फिटनेस में विराट (Virat Kohli) को टक्कर देते हैं।
फाफ का कमाल कैच: स्टार खिलाड़ी का कैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। सनराइजर्स की इनिंग का 19वां ओवर चल रहा था। यहां दूसरी गेंद पर रीलोफ वान डर मर्व ने आक्रमक शॉट खेला, लेकिन वह गेंद को ठीक तरह से कनेक्ट नहीं कर सके। यहां फाफ ने गेंद को हवा में देखा और लंबी दौड़ लगाकर अपने पीछे की तरफ डाइव करके हैरतअंगेज कैच पकड़ा। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More...