Virat kohli: Cricket News & Match Updates
17300 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पाकिस्तानी दिग्गज को देखकर विराट कोहली रुके, 28 सेकंड तक चली बातचीत
Virat Kohli Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाना है। इस मुकाबले से ठीक पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर सभी की निगाहें टिकी हैं। विराट कोहली के बल्ले से लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। इस अहम मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया ने बुधवार को अपने पहले प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया जहां भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया।
विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों पक्षों के खिलाड़ी दुबई में अपने-अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मैदान पर नजर आए। वीडियो में विराट कोहली को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मुलाकात करते हुए तो सबने देखा लेकिन विराट ने 17300 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पाकिस्तानी दिग्गज से भी मुलाकात की जिसपर बेहद कम लोगों की नजर गई। Read More...