Virat kohli: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup: इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर चुनना हुआ बेहद ही मुश्किल, अब एक्सपर्ट्स भी बोले- 'मुझे नहीं पता'
टी-20 वर्ल्ड कप बेहद ही करीब है। इस साल बड़ा टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, जिसके लिए इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ लगातार ही भारतीय टीम का बेस्ट कॉम्बिनेशन ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर क्या होगा इसको लेकर सवाल ओर भी ज्यादा कठिन होते जा रहे हैं। अब खुद क्रिकेट एक्सपर्ट्स संजय मांजरेकर ने भी टीम के टॉप तीन बल्लेबाज़ों को चुनने में असर्मथता व्यक्त की है।
संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 के बातचीत करते हुए साफ शब्दों में कहा कि वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम के टॉप तीन बल्लेबाजो़ं को चुनना बेहद ही कठिन हैं। वह बोले, 'इसका जवाब मैं नहीं दे रहा। वास्तव में यह बेहद ही मुश्किल है क्योंकि इसके लिए काफी सारे दावेदार हैं। यही वज़ह है टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हर मैच काफी जरूरी होगा।' Read More...