Virat kohli: Cricket News & Match Updates
कोहली ने नेट्स में लगाए विराट शॉट्स, स्पेशल स्ट्रेट ड्राइव से कैमरे का किया काम तमाम; देखें VIDEO
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के 14वें मुकाबले में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद उन्होंने कप्तान फाफ के साथ बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह गुजरात के सामने मैदान पर उतरने से एक दिन पहले लगभग 90 मिनट बैटिंग प्रैक्टिस करके आए थे, जिस वज़ह से वह मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सके। अब टीम ने विराट के उसी प्रैक्टिस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया है।
रॉयल चैलेंजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट की प्रैक्टिस का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें विराट एक के बाद एक बेहतरीन शॉट लगाते नज़र आ रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस 1 मिनट लंबे वीडियो में विराट के बल्ले से निकला आखिरी शॉट सीधा कैमरे पर लगता है जिसके बाद उस कैमरे का ही काम तमाम हो जाता है। Read More...