RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर 1-1 रन के लिए जूझ रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली ने किंग की तरह बल्लेबाजी की और उनको देखकर ऐसा लगा कि मानो 2016 वाले विराट कोहली फिर से लौट आए हों। विराट कोहली ने राशिद खान की गेंद पर अपना विकेट गंवाने से पहले 54 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली।
इस पारी के दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। विराट कोहली को देखकर साफ लग रहा था कि वो केवल बैटिंग ही नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने हर एक शॉट का लुफ्त उठा रहे हैं। विराट कोहली को मैदान पर इतना ज्यादा खुश लंबे समय बाद देखा गया।
विराट कोहली हर शॉट पर किसी छोटे बच्चे की तरह जश्न मनाते हुए नजर आए। वहीं अपने किंग को वापस मैदान में रंग में देखकर ट्विटर पर उनके फैंस ने बवाल काट दिया है। एक यूजर ने विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नॉक-नॉक तेरा बाप आया।'दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूरा भारत किंग की वापसी का जश्न मना रहा है। वी लव यू विराट कोहली।'
Knock knock tera Baap aaya#ViratKohli pic.twitter.com/nPsms3kz3b
— SaNJana Thakur (@SanjanaVK_18) May 19, 2022
TELL THE WORLD , TELL THE WORLD. THE KING, #ViratKohli IS BACK MFS. pic.twitter.com/NMrbbbBofG
— neeraj. (@_masterofchase_) May 19, 2022