Wasim akram: Cricket News & Match Updates
वसीम अकरम ने अर्शदीप से पूछा था टेढ़ा सवाल, पूरी रात परेशान रहा था गेंदबाज़
23 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह टी-20 वर्ल्ड में इंडियन स्क्वाड का हिस्सा हैं। अर्शदीप डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालने में माहिर हैं और उन्होंने एशिया कप में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन भी किया। हाल ही में उनके बचपन के कोच जसवंत राय ने युवा गेंदबाज़ से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा इंटरव्यू के दौरान शेयर किया है। दरअसल, एशिया कप में अर्शदीप की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम से हुई थी। इस मुलाकात के दौरान वसीम अकरम ने भारतीय गेंदबाज़ से एक ऐसा सवाल कर दिया था जो अर्शदीप को काफी टेढ़ा लगा और वह उसके बारे में पूरी रात सोचते रहे।
जसवंत राय ने वसीम अकरम को अर्शदीप का पसंदीदा गेंदबाज़ बताया। उन्होंने कहा, 'अर्शदीप की मुलकात वसीम अकरम से एशिया कप में हुई थी। अर्श ने मुझे बताया कि वसीम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा- सरदार जी आप काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हो। तुम अच्छे गेंदबाज़ हो। लेकिन अगर तुम्हें लगता है कि तुम परफेक्ट हो तो फिर मेरे पास मत आना। लेकिन अगर तुम कुछ पूछना चाहते हो तो फिर मेरे पास कभी भी आ जाना।' Read More...