Wasim akram
शाहीन आफरीदी के एशिया कप 2022 से बाहर होने से मुसीबत में पाकिस्तान : वसीम अकरम
नई दिल्ली, 23 अगस्त - पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि आगामी एशिया कप से पहले चोट के कारण शाहीन शाह आफरीदी का बाहर होना बाबर आजम की टीम के लिए एक बड़ा झटका है। 2018 में अपने डेब्यू के बाद से आफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 40 टी20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं और 2021 टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत में उन्होंने चार ओवरों में 3/31 विकेट लिए थे।
अकरम ने कहा, "शाहीन आफरीदी को पाकिस्तान टीम द्वारा बहुत मिस किया जाएगा। नई गेंद से विकेट लेने के कारण वह महत्वपूर्ण रहे हैं। इस प्रारूप में, यदि आपको विपक्ष को रोकना है, तो यह शुरूआती विकेट लेकर किया जा सकता है और यही वह करते आए हैं। वह सभी प्रारूपों में विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं, चाहे कोई भी बल्लेबाज हो।"
उन्होंने कहा, "वह बहुत सुसंगत है और सभी प्रारूपों में पाकिस्तान का मुख्य गेंदबाज है। इस बात की काफी आलोचना हुई, जब उन्हें ब्रेक नहीं दिया गया और उसका भार प्रबंधन नहीं किया जा रहा था। लेकिन वह केवल 22 वर्ष के हैं और चोट के कारण बाहर होना पड़ा है।"
आफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में चोट लग गई थी और तब से वह एक्शन से बाहर हैं।
अकरम ने आगे पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसमें अब आफरीदी की अनुपस्थिति के कारण विविधता की कमी हो गई है।
नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, जो पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, हसनैन, हारिस रऊफ और आलराउंडर मोहम्मद वसीम जैसे 150 प्लस तेज गेंदबाजों के पास गति है। वे एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण हैं। लेकिन वे सभी राइट हैंडर्स हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज न होने से टीम के पास विविधता की कमी हो गयी है।"
बल्लेबाजी विभाग में, पाकिस्तान का नेतृत्व कप्तान बाबर आजम करेंगे, जो सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली के साथ आजम की तुलना के बारे में पूछे जाने पर अकरम ने महसूस किया कि दोनों के बीच किसी भी तरह का तुलना करना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा, "यह (तुलना) स्वाभाविक है। जब हम खेलते थे, मुझे याद है कि लोग इंजमाम-उल-हक की तुलना राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से करते थे। इससे पहले, यह जावेद मियांदाद-सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ और जहीर अब्बास के बीच होता था। यह स्वाभाविक है, जैसा आपने कहा कि बाबर तीनों प्रारूपों में बहुत सुसंगत रहे हंै, क्योंकि उनके पास अच्छी तकनीक है, इसलिए वह इतना सुसंगत रहे हैं।"
Related Cricket News on Wasim akram
-
Pakistan Without Shaheen Afridi In Asia Cup Will Be A Big Setback: Wasim Akram
Afridi has 47 wickets in 40 T20I matches and picked 3-31 in his four overs to set the base for Pakistan's 10-wicket victory over India in the 2021 Men's T20 World Cup. ...
-
டி20யை பொறுத்தமட்டில் சூர்யகுமார் யாதவ் தான் எனக்கு பிடித்த வீரர் - வாசிம் அக்ரம்!
டி20 கிரிக்கெட்டை பொறுத்தமட்டில் தனக்கு மிகவும் பிடித்த பேட்ஸ்மேன் சூர்யகுமார் யாதவ் தான் என்றும் அவர்தான் மற்ற வீரர்களை விட அதிகமாக பாகிஸ்தானை அச்சுறுத்துவார் என்றும் வாசிம் அக்ரம் தெரிவித்துள்ளார். ...
-
मृत्यु-शैया पर लेटे वनडे क्रिकेट के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी सलमान बट्ट की ये बातें
सलमान बट्ट (Salman Butt) ने वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है। वसीम अकरम ने कहा था कि वनडे क्रिकेट एक तरह से मरने वाला है। ...
-
வாசிம் அக்ரமின் கருத்துக்கு பதில் கருத்து தெரிவித்த சல்மான் பட்!
ஒருநாள் கிரிக்கெட் போட்டிகளில் அழிந்து வருவதாக கருத்து தெரிவித்திருந்த பாகிஸ்தான் ஜான்பவான் வாசிம் அக்ரமின் கருத்துக்கு சல்மான் பட் பதில் கருத்து தெரிவித்துள்ளார். ...
-
'ODI क्रिकेट मर रहा है, ये अब सिर्फ एक खिंचाव है', 502 वनडे विकेट लेने वाले दिग्गज की…
इंग्लैंड के 31 साल के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया है। ...
-
500 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले वसीम अकरम का चौंकाने वाला बयान,कहा- वनडे को खत्म कर देना चाहिए
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) चाहते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर से वनडे मैचों को हटा दिया जाए। अकरम ने भी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 50 ओवर के मैचों से संन्यास ...
-
ஒருநாள் கிரிக்கெட் அழிவை நோக்கி செல்கிறது - வாசிம் அக்ரம் தாக்கு!
ரசிகர்களை மகிழ்விக்க டி20 போட்டிகளையும் கிரிக்கெட்டின் உயிர்நாடியான டெஸ்ட் போட்டிகளையும் வழக்கம் போல நடத்தலாம் ஆனால் மவுசு குறையத் தொடங்கியுள்ள ஒருநாள் கிரிக்கெட்டின் இருதரப்பு தொடர்களை நிறுத்தி விடலாம் என்று பாகிஸ்தான் ஜாம்பவான் வாசிம் அக்ரம் தெரிவித்துள்ளார். ...
-
Wasim Akram Wants ODI's To Be Scrapped From International Cricket Calendar
Pakistan great Wasim Akram picked 502 wickets in 356 ODIs and bowled Pakistan to victory in the 1992 Cricket World Cup final against England. ...
-
5 क्रिकेटर्स जिनको जाना पड़ चुका है जेल, लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल
क्रिकेट के इतिहास में तमाम ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिन्हें गलती करने के बाद जेल की हवा खानी पड़ी है। इस लिस्ट में शामिल हैं उन्हीं 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स का नाम जिन्हें किसी ना किसी कारण ...
-
'मोहम्मद आसिफ बच्चा था गलतियां होती हैं, टैलेंट बर्बाद हुआ इसमें कोई शक नहीं'
मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) की तारीफ में दिग्गजों को कसीदे पढ़ते हुए देखा गया है। स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद उनका इंटरनेशनल और पूरा क्रिकेटिंग करियर खत्म हो गया था। ...
-
विराट vs अकरम: एक नहीं दो-दो प्लान से होता अटैक, आसानी से अकरम दिखाते विराट को पवेलियन का…
वसीम अकरम ने विराट कोहली के खिलाफ दो गेंदबाज़ी प्लान शेयर की है, जिसे बॉलर्स दिग्गज बल्लेबाज़ के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। ...
-
VIDEO: बूढ़ा नहीं हुआ है पाकिस्तानी शेर, 19 साल बाद मैदान पर वापसी कर फिर दिखाया जलवा
वसीम अकरम स्विंग के सुल्तान कहे जाते थे, उन्होंने 19 साल बाद फिर वही कारनामा करके दिखाया जो वह अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान हजारो बार कर चुके थे। ...
-
'हसन अली की जान छोड़ दो, वो दूसरा ओवर करता है और तुम उसे ट्रेंड कर देते हो'
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से हसीन अली को लगातार ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। काफी फैंस का मानना है कि पाकिस्तान ने हसन अली के कारण ही टी20 वर्ल्ड कप गंवाया ...
-
कुलदीप यादव: 'ना तो तुम्हारी बॉडी है ना ही हाइट, स्पिनर बनो तेज गेंदबाज नहीं'
कुलदीप यादव आईपीएल 2022 में कहर ढा रहे हैं। कुलदीप यादव के कोच ने अपने शिष्य से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। कुलदीप के कोच ने ये भी कहा कि केकेआर ने कुलदीप को ...