Advertisement
Advertisement

Wtc 2023

मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को दिखाया गुस्सा, बॉल फेंककर डराते आए नज़र; देखें VIDEO
Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को दिखाया गुस्सा, बॉल फेंककर बल्लेबाज़ को डराते आए नज़र; देखें VIDEO

By Nishant Rawat June 08, 2023 • 16:31 PM View: 965

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद स्मिथ को शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंद पर फंसाकर आउट किया, लेकिन इससे पहले मैदान पर स्मिथ और मोहम्मद सिराज के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को अटैक पर लगाया था। यहां स्टीव स्मिथ ने सिराज की गेंद पर एक के बाद एक दो लगातार चौके जड़ दिये।यहां सिराज तिलमिला गए। इसी बीच जब सिराज अपने ओवर की चौथी गेंद भागने दौड़े तभी स्मिथ अपनी क्रीज से हट गए और उन्होंने गेंदबाज़ को रुकने का इशारा किया। सिराज स्मिथ की हरकत से और भी ज्यादा गुस्सा हो गए जिसके बाद उन्होंने गेंद बल्लेबाज़ की तरफ फेंककर अपना गुस्सा दिखाया।

Related Cricket News on Wtc 2023