भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) फाइनल के दूसरे दिन भी कुछ ऐसा कर दिया जिससे क्रिकेट फैन्स खुशी से झूम उठे। पारी का 97वां ओवर करने आये मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने आखिरी गेंद एलेक्स कैरी (Alex Carey) को डाली और गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। सभी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। इस बीच भारतीय कप्तान रोहित ने अंपायर की तरफ कुछ शरारती रिएक्शन दिया।
पारी का 97वां ओवर करने आये मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद एलेक्स कैरी को लेंथ पर डाली। कैरी इसको अक्रॉस द लाइन खेलने चले गए लेकिन पूरी तरह से चूक गए और गेंद पैड पर जाकर टकरा गयी और भी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। हालांकि भारत ने DRS नहीं लिया। रोहित ने अंपायर की ओर एक शरारती इशारा किया जैसे कि वह रिव्यु करने वाला थे, लेकिन फिर इशारा किया कि यह वास्तव में गेंद की स्विंग को लेग स्टंप से दूर ले जाने के लिए दिखा रहे है। इस दौरान थोड़ी सी कंफ्यूज़न हुई लेकिन फैंस को मजा आ गया। रोहित ने कल भी ऐसा ही कुछ मजाकिया अंदाज में DRS लिया था।
Rohit! pic.twitter.com/P22suprVDB
— Vaishnavi Iyer (@Vaishnaviiyer14) June 8, 2023
मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने जहां अपना शतक पूरा किया। वहीं ट्रेविस हेड ने भी 150 से थोड़े ज्यादा रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 174 गेंद में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं स्मिथ ने 268 गेंद में 19 चौको की मदद से 121 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 285 (408) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई।