Wtc: Cricket News & Match Updates
भारत WTC फाइनल 2023 में कैसे पहुंच सकता है? पाकिस्तान से हो सकती है महाटक्कर
World Test Championship 2023: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट हार गई। मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते भारत को दो डब्ल्यूटीसी पॉइंट भी काट लिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप वे WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं वहीं पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारत को पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में सीरीज के पहले मैच में दो अंक कटे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में दो अंक कटे जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है।
टेबल टॉपर हैं ये 2 टीमें: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वर्तमान में WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रबल दावेदार मालूम पड़ती हैं। जबकि, भारत और पाकिस्तान के बीच भी अच्छा चुनौती का माहौल है। मौजूदा सीजन में घर पर लगातार चार जीत के बावजूद मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। Read More...