नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। खराब शुरुआत के बाद आईपीएल में शानदार वापसी करने वाले गौतम गंभीर का कहना है कि वह आईपीएल को भारतीय टीम में वापसी का जरिया नहीं मानते।फिलहाल उनका ध्यान सिर्फ इस टी20 लीग पर है और भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे या विश्व कप 2015 के बारे में वह अभी नहीं सोच रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गंभीर आईपीएल के शुरूआती तीन मैचों में खाता नहीं खोल सके थे लेकिन उन्होंने बाद में तीन अर्धशतक जमाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया।

Advertisement

गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अपनी बात पर कायम हूं कि आईपीएल टीम में वापसी का मंच नहीं है लेकिन यह बेहतरीन टूर्नामेंट है। मुझे इसमें बहुत मजा आता है और टीम के लिये मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।यह पूछने पर कि क्या जून से शुरू होने वाले भारतीय टीम के लंबे इंग्लैंड और विश्व कप 2015 पर उनकी नजरें हैं, उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे। भारत के लिये 54 टेस्ट और 147 वनडे में क्रमश: 4021 और 5238 रन बना चुके गंभीर ने कहा, ''फिलहाल मेरा ध्यान सिर्फ निकट भविष्य पर और केकेआर के लिये अच्छे प्रदर्शन पर है। यदि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहता है तो मुझे यकीन है कि लोग (चयनकर्ता) सही फैसला लेंगे।

Advertisement

खराब फार्म को लेकर आलोचना के बारे में पूछने पर गंभीर ने कहा कि वह आलोचकों को प्रदर्शन से जवाब देने में यकीन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को आलोचना के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये खासकर जब परिणाम अनुकूल नहीं आ रहे हों। मेरा निजी तौर पर विश्वास मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के जरिये आलोचकों को जवाब देने में है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार