करांची, 23 मई (हि.स.)। पाकिस्तान क्रिकेट इन रिर्पोर्ट्स के बाद एक बार फिर मैच फिक्सिंग के घेरे में आ गया है कि उमर अकमल से 2012 के संयुक्त अरब अमीरात दौरे पर मैच फिक्स करने के लिये संपर्क किया गया था हालांकि उसने तुरंत इसकी जानकारी टीम के सुरक्षा मैनेजर को दी। सूत्र ने बताया कि उमर को भारत से एक नंबर से लगातार फोन किये गए जिनमें फोन करने वाले ने उसे लुभावने प्रस्ताव देकर फिक्सिंग रैकेट में शामिल करने की कोशिश की।

उसने कहा, उमर को एक अज्ञात कॉलर ने बार बार फोन किये जिसकी जानकारी उसने पाकिस्तानी टीम के सुरक्षा मैनेजर को दी। उसने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को तुरंत सूचित किया। उसने कहा कि उमर के सहयोग की पाकिस्तानी टीम प्रबंधन और आईसीसी एसीएसयू ने तारीफ की थी। सूत्र ने बताया कि उमर से 2012 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के दौरान संपर्क किया गया था। उसने कहा, उमर उस समय पाकिस्तानी टेस्ट टीम में था और पाकिस्तान ने वह श्रृंखला 3-0 से जीती थी जबकि वनडे श्रृंखला पाकिस्तान हार गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार