अहमदाबाद, 09 मई (हि.स.) । राजस्थान पर शानदार जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान शिखर धवन ने अपने खिलाड़ियों को योद्धाओं की तरह खेलने को कहा था और उन्होंने ऐसा ही कर दिखाया। धवन ने मैच के बाद कहा किहमने ज्यादा रन नहीं बनाये थे लिहाजा मैने कहा कि यह हम पर है कि हम योद्धाओं की तरह खेलें या पराजितों की तरह। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया।उन्होंने कहा कि हालात ने गेंदबाजों खासकर स्पिनरों की मदद की। उन्होंने कहा कि विकेट टर्न ले रहा था। मिश्रा और कर्ण शर्मा ने गेंद को अच्छा टर्न कराया।गौरतलब है कि हैदराबाद ने कल रात यहां नौ विकेट पर 134 रन बनाने के बाद रायल्स को 102 रन पर आउट कर दिया।

Advertisement

युवा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर चार विकेट और मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता। उसने कहा किटी20 क्रिकेट खेलते हुए मैने डैथ ओवरों में अपना प्रदर्शन काफी सुधारा है। स्विंग हमेशा मेरी ताकत रही है और मैं इस पर कडी मेहनत कर रहा हूं। राजस्थान के कप्तान शेन वाटसन ने कहा कि हालात की जानकारी नहीं होने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा किहमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हालात को सही ढंग से भांप नहीं सके। बतौर कप्तान इस हार की पूरी जिम्मेदार मैं लेता हूं। हम इन हालात में खेलना सीख रहे हैं। हमने खराब शाट नहीं खेले लेकिन उनकी गेंदबाजी बेहतरीन थी। उनके पास आला दर्जे के गेंदबाज हैं।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार