16 मई (करांची) । जिम्बाब्वे के मशहूर पूर्व क्रिकेटर और एंडी फ्लावर के भाई ग्रांट फ्लावर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच बनाया गया है। बैटिंग पाकिस्तान की टीम का कमजोर पक्ष माना जाता है। फ्लावर अगले दो साल तक पाकिस्तान की टीम के बैटिंग कोच रहेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पूर्व हैड कोच एंडी के बड़े बाई ग्रांट फ्लावर बल्लेबाजी कोच के तौर पर 1 अगस्त से पाकिस्तान की टीम से जुड़ेगे। बोर्ड ने कहा है कि टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने कोचिंग समिति द्वारा फ्लावर को नियुक्त करने पर अपनी सहमति जताई है।
Advertisement
Advertisement