न्यूयार्क, 28 (हि.स.)। मशहूर पत्रिका टाइमकी सूची के अनुसार महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बालीवुड सुपरस्टारबादशाह शाहरूख खान दुनिया की सबसे ज्यादा पसंदीदा 100 हस्तियों में शुमार हैं। सबसे ज्यादा पसंदीदा हस्तियों की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश शीर्ष पर हैं,जिनके 65.6 अंक हैं। अगले राष्ट्रपति बराक ओबामा इसमें 45.3 अंक से दूसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर हालांकि इस सूची में 68वें स्थान पर हैं और उनके 23.98 अंक हैं। शाहरूख खान 22.07 अंक के न्यूनतम स्कोर से 99वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 22.08 अंक से बालीवुड स्टार शाहरूख से एक रैंकिंग ऊपर हैं । कोलंबियाई पाप स्टार शकीरा 24.03 अंक से तेंदुलकर से एक स्थान ऊपर हैं। इस सूची में मशहूर पाप स्टार मैडोना तीसरे स्थान पर हैं,जिनके बाद पाप स्टार बियोंसे चौथे,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सताईसवें), सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एकसठवें, रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा बहत्तरवें , फार्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर सत्तहतरवें और टाक शो की मेजबान ओपेरा विन्फ्रे पिन्चावें मौजूद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार