बे ओवल/नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.) । न्यूजीलैंड की महिला टीम ने आज यहां पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 34 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 124 रन बनाये। उसकी तरफ से कप्तान सूजी बेट्स ने 57 रन की पारी खेली जबकि सारा मैकग्लीशन ने 30 रन बनाये।
Advertisement
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की महिला टीम 19–4 ओवर में 90 रन पर आउट हो गयी। केवल किशोना नाइट ही कुछ संघर्ष कर पायी। उन्होंने 30 रन बनाये। न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डिवाइन सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने नौ रन देकर तीन विकेट लिये।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील