प्रैक्टिस से मिला पॉजिटिव रिजल्ट- रॉबिन उथप्पा

Updated: Sat, Jan 10 2015 00:05 IST

कटक, 15 मई (हि.स.)। मुम्बई के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में प्रैक्टिस में घंटों बिताये और उन्हें इसके पॉजिटिव रिजल्ट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं अपने कौशल को निखारने पर भी काम कर रहा हूं। मैं अपने सही तकनीक से खेल रहा हूं। यह प्रैक्टिस में कई घंटे बिताने का परिणाम है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 141 रन बनाए। केकेआर ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कोलकाता की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 80 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उथप्पा बुधवार प्रैक्टिस के दौरान पैट कमिन्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे और उन्होंने कहा कि सहयोगी स्टाफ की मेहनत से ही वह आज खेल पाये। उन्होंने कहा कि कमिन्स की गेंद मेरे टखने में लग गयी थी। यदि आज मैं खेल पाया तो इसका श्रेय मेरे स्टाफ को जाता है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें