मुंबई : 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और मुंबई इंडियंस के मैच के दौराना आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए काइरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क पर जुर्माना लगाया गया है। 

मैच रैफरी एंडी पेक्रॉफ्ट ने मिचेल स्टार्क को दूसरी श्रेणी के आर्टिकल 2.2.11 का दोषी पाया और उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया और मुंबई इंडियंस के काइरोन पोलार्ड पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। 
 
मंगलवार को बेंगलूरू और मुंबई के बीच खेले गए मैच के 17वें ओवर में पोलार्ड और स्टार्क के बीच में भिड़त हो गई थी। पोलार्ड के हटने के बाद स्टार्क ने बॉल उनकी तरफ फेंक दी थी और उसके बाद पोलार्ड ने उनकी तरफ बैट फेंककर मारा था। लेकिन बैट उनके पास ही गिर गया था। मामला इतना ज्यादा गर्म हो गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा था।  

इस मैच में केवल इन्हीं पर जुर्माना नहीं हुआ। दोनों टीमों के कप्तान विराट और रोहित पर स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लगया गया। रोहित शर्मा दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख का जुर्माना किया गया और उनकी टीम के हर खिलाड़ी पर 6-6 लाख रूपए का जुर्माना किया गया।  इसके अलावा विराट कोहली पर भी स्लोर ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना किया गया। विराट ने पहली बार ऐसा किया इसलिए उन पर रोहित से कम जुर्माना किया गया।    

आईपीएल की पोशाक संबंधित दिशा निर्देशों के पैरा 4.2 के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने के लिए आरसीबी के तेज गेंदबाज वरूण एरॉन को जमकर फटकार लगाई गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार