मुंबई, 27 मी (हि.स.)। मुंबई इंडियंस को आईपीएल सात के प्लेआफ में असंभव प्रवेश दिलाने वाले न्यूजीलैंड के धक्कड़ बल्लेबाज कोरी एंडरसन की भूख अभी खत्म नहीं हुई है और उन्हें उम्मीद है कि नाकआउट चरण में गत चैम्पियन के लिये बड़ी और बेहतर चीजें इंतजार कर रही हैं। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद में 95 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को प्लेआफ में जगह दिलायी। राजस्थान रायल्स के खिलाफ मुंबई ने 190 रन का लक्ष्य महज 14.4 ओवर में हासिल कर क्वालीफाई किया है।

एंडरसन ने कहा कि मैं अभी तक पूरी तरह से अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं, और उम्मीद करता हूं कि यह बड़ी और बेहतर चीजों की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि जब हम टूर्नामेंट में थोड़े पीछे थे, तब भी दर्शकों द्वारा हमारा समर्थन करना शानदार अहसास है। उम्मीद है कि हम उन्हें चीयर करने का और मौका देंगे।

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर में दो बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी जो बुधवार को यहां खेला जायेगा। एंडरसन ने आईपीएल की अधिकारिक वेबसाइट से कहा कि यह हमारे लिये बिलकुल परफेक्ट होगा। हम घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार