नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां संस्करण अब अपने अंतिम चरण में है। आईपीएल के अभी तक के सफर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह से छाए रहे हैं। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से नाकाम रहने के बाद इस बार पंजाब टीम में शामिल मैक्सवेल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। मैक्सवेल आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके अलावा वो लीग में सबसे उभरते हुए खिलाडियों और सबसे मूल्यवान खिलाडियों की सूची में भी शीर्ष पर कायम हैं।

मैक्सवेल के इस नए रूप ने न सिर्फ आईपीएल को नया स्टार दिया है, बल्कि पंजाब की टीम को भी फेवरेट बना दिया है।पिछले साल मुंबई ने जब मैक्सवेल के लिए 5 करोड़ खर्च किए तो कई लोगों को हैरानी हुई। आखिर सीजन-6 की ये सबसे महंगी बोली जो थी। लेकिन मैदान पर ये सौदा घाटे का ही नजर आया। मुंबई की तरफ से मैक्सवेल ने सिर्फ 3 मैच खेले और 18 की औसत से 36 रन बनाए, जिसमें 23 रन का उनका उच्चतम स्कोर था। लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद पंजाब की टीम ने इस सीजन में भी मैक्सवेल को 6 करोड़ी की बड़ी कीमत पर खरीदने का फैसला किया। लेकिन इस फैसले के पीछे जो रणनीति थी, वो मैदान पर सामने आई।
 
मैक्सवेल को पहले ही मैच से मौका दिया गया। यही नहीं मुंबई के विपरीत पंजाब ने मैक्सवेल को टॉप ऑर्डर में भेजा। मुंबई की तरफ से जहां मैक्सवेल छठे नंबर पर खेले, वहीं पंजाब की तरफ से वो तीसरे या चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। पंजाब की यही रणनीति मैदान पर काम कर गई। नतीजा पहले मैच से मैक्सवेल ने जो तूफान शुरु किया वो अभी तक जारी है। मैक्सवेल के अभी तक के आंकड़े विरोधी टीम को डराने के लिए काफी हैं।
 
मैक्सवेल ने टूर्नामेंट में अभी तक 517 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट है 198.08 का। मैक्सवेल ने अब तक खेले गये 10 मैचों में 4 अर्ध शतक लगा चुके हैं। अब तक उनके बल्ले से 46 चौके और 36 छक्के निकल चुके हैं।
 
मैक्सवेल भी सफलता के पीछे टीम मैनेजमेंट के भरोसे को ही बड़ी वजह बता रहे हैं। अगर शॉट्स की बात करें तो लंबे कद के इस खिलाड़ी के पिटारे में हर वो शॉट्स है जो टी-20 क्रिकेट की मांग है। चाहे वो रिवर्स स्वीप हो या स्विट हिट।
 
 हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार