मीरपुर/नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.) । आईसीसी टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के हाथों मिली शर्मनाक हार से निराश पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने प्रशंसकों से माफी मांगी है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान वेस्टइंडीज के हाथों 84 रन से पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। वर्ष 2007 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद पहली बार पाकिस्तान अंतिम चार में नहीं पहुंच सका।
Advertisement
हफीज ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह बेहतरीन प्रदर्शन नहीं रहा क्योंकि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की खातिर 167 रनों का पीछा करते हुए हम 82 पर आउट हो गए।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील