रांची, 13 मई (हि.स.)। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अहम पलों में खेली उम्दा पारी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में आज यहां राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट हराकर आईपीएल सात में शीर्ष पर पहुंच गया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 25 रन की दरकार थी और ऐसे में कप्तान धोनी (16 गेंद में नाबाद 26) और रविंद्र जडेजा (छह गेंद में नाबाद 11) ने छठे विकेट के लिए 2.1 ओवर में 28 रन की अटूट साङोदारी करके अपनी टीम को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी। सुपरकिंग्स की ओर से ड्वेन स्मिथ ने एक बार फिर उपयोगी पारी खेलते हुए शानदार 44 रन बनाया। स्मिथ का साथ फैफ डु प्लेसिस ने बाखूबी निभाय उन्होंने 38 की उपयोगी पारी खेली। रायल्स की ओर से बायें हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Advertisement

रॉयल्स ने इससे पहले कप्तान शेन वाटसन (51) के अर्धशतक की मदद आठ विकेट पर 148 रन का सम्मानजनक स्कोर किया था। चेन्नई की ओर से मोहित ने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो जबकि लेग स्पिनर सैमुअल बद्री ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाया।

चेन्नई के अब दस मैचों में आठ जीत हैं और वह 16 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। रायल्स की 10 मैचों में यह चौथी हार है और वह 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। रायल्स की टीम ने गेंदबाजी का आगाज अंकित से कराया जिन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। ब्रैंडन मैकुलम (06) ने अंकित के पहले ओवर में छक्का जडा लेकिन इस स्पिनर के अगले ओवर में वह करुण नायर को कैच दे बैठे। अंकित ने अपने अगले ओवर में सुरेश रैना (02) को भी रजत भाटिया के हाथों कैच कराके चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 41 रन किया। सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। स्मिथ ने जेम्स फाकनर के पहले ओवर में दो छक्के जडकर अपने तेवर दिखाए जबकि लेग स्पिनर प्रवीण तांबे पर भी लगातार दो चौके मारे।स्मिथ ने भाटिया के ओवर में भी दो चौके मारे लेकिन केवीन कूपर की शार्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में हवा में लहरा गए और विकेटकीपर दिशांत याग्निक ने आसान कैच लपका। उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। धोनी ने रविचंद्रन अश्विन को अपने और जडेजा से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा। अश्विन और डु प्लेसिस ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी। दोनों ने 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। चेन्नई की टीम को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 49 रन की दरकार थी। भाटिया ने अश्विन (14) को बोल्ड करके डु प्लेसिस के साथ उनकी 29 रन की साङोदारी का अंत किया।

डु प्लेसिस भी फॉल्कनर की गेंद को चूककर बोल्ड हुए। उन्होंने 39 गेंद में दो चौकों की मदद से 38 रन बनाए। चेन्नई को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। जडेजा ने ऐसे में कूपर जबकि धोनी ने फॉल्कनर पर छक्का जडकर अपनी टीम की राह आसान की। इससे पहले रॉयल्स के लिए वाटसन और अंकित की सलामी जोडी ने 60 रन जोडे। इन दोनों के अलावा सिर्फ स्टुअर्ट बिन्नी (22) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। अंकित ने शुरु में काफी धीमी बल्लेबाजी की लेकिन लय में आने के बाद मोहित और रविचंद्रन अश्विन पर दो-दो चौके जडे। वाटसन ने भी ईश्वर पांडे पर वाइड लांग आन पर छक्का मारा। दोनों ने पावर प्ले के छह ओवर में टीम का स्कोर 42 रन तक पहुंचाया।


हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/अनूप

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार