Advertisement
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.) । बुधवार को जारी आईसीसी टी-20 की लिस्ट में भारत पहले स्थान पर आ पहुंचा है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि भारत श्रीलंका को पछाड़कर रिलायंस आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गया है। भारत की लगातार जीत के चलते इतना बड़ा फेलबदल हुआ है। बांग्लादेश में चल रहे टी-20 मैंचो में भारत की निरन्तर जीत से सात रेटिंग अंक मिले है, जिससे वह श्रीलंका के बराबर पहुंच गयी। लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुच गई।
Advertisement
भारत और श्रीलंका दोनो ही टीमें अभी टुर्नामेंट में बरकरा है। ऐसे में नंबर एक के खिताब को बरकरार रखने या फिर से हासिल करने की जंग लड़ी जाएगी।
साथ ही वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के भी पायदान बदले है। वेस्टइंडीज अब पांचवें और आस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप
Advertisement