नई दिल्ली, 23 जुलाई| इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जो कोविड-19 के बाद उसका पहला दौरा होगा। इसके कार्यक्रम में हालांकि अब थोड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस कार्यक्रम में वो तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी शामिल करने का प्रयास कर रही है जो अब स्थगित हुए टी-20 विश्व कप से पहले अक्टूबर में खेली जानी थी।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ले ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के यहां आने पर उसे सरकारी नियमों के तहत 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। ऐसे में कार्यक्रम में थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि टी-20 सीरीज के लिए फिर जगह नहीं बच रही है।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस मामले पर चर्चा चल रही है और विचार किया जा रहा है कि 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड सरकार के नियमों और सीए के मुताबिक अनिवार्य है इसलिए इस कार्यक्रम में टी-20 सीरीज को बैठाना मुश्किल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में जो प्रोटोकॉल्स हैं उनका पालन करना जरूरी है और यह समझ में भी आता है। इसे लेकर कोई दोहरा रास्ता नहीं है। हम उन चुनौतियों से जूझ रहे हैं जो महामारी ने हमारे सामने रखी है। और अन्य बोडरें के साथ जो तारीखों को लेकर जो बात तय की गई है उसकी पूर्ति करना चुनौती साबित हो रहा है और इसलिए तारीखें और टूर की समय सीमा में बदलाव करना पड़ रहा है और इसका मतलब यह भी है कि हम मैचों को कम करें। 14 दिन के क्वारंटीन का मतलब है कि यह टूर की पूरी लैंग्थ को कम कर देगा।"

उन्होंने कहा, "हम इस बात को जानते हैं कि कार्यक्रम फाइनल करने से पहले जरूरी काम किया जाएगा। वह लोग इस कार्यक्रम में टी-20 सीरीज को शामिल करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद भारत को घर में इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना है और इस कार्यक्रम पर काम किया जा चुका है क्योंकि दिन-रात टेस्ट मैच अहमदाबाद में होना तय है। हमें अन्य मैच स्थल देखने होंगे कि वो होटल से कितनी दूर हैं और मौजूदा महामारी को देखते हुए इसी तरह की कई चीजों पर काम करना होगा। उम्मीद है कि साल के अंत तक हमें इस लेकर और स्पष्टता मिल जाएगी। हमारा सरकार के साथ काम करना काफी जरूरी है।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे और भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच के अंतर को लेकर अधिकारी ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज का अंत 17 जनवरी को हो रहा है और अगर टीम को दो दिन का आराम भी मिलता है और फिर टी-20 सीरीज शुरू होती है, उसके मैच एक दिन के अंतराल पर होते हैं तो सीरीज 24 जनवरी को खत्म होगी और इसका मतलब है कि भारतीय टीम 26 जनवरी को वहां से रवाना होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर हम मान भी लें कि तब भारत में क्वारंटीन नियम नहीं होगा फिर भी आप सात-दस दिन के गैप के बिना सीरीज की उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि खिलाड़ियों सफेद गेंद से लाल गेंद में सामंजस्य बैठाने के अलावा समय संबंधी चीजों से भी तालमेल बैठाना होगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार