इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ में खऱीदा था और इसके साथ ही वो आईपीएल टीम का हिस्सा बनने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, अभी भी सूर्यवंशी को राजस्थान के लिए अपने डेब्यू का इंतजार है।

Advertisement

आईपीएल में खरीदे जाने के बाद से ही सूर्यवंशी अपनी उम्र को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। नीलामी में खरीदे जाने के समय वो सिर्फ़ 13 साल के थे और हाल ही में 27 मार्च को उन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मनाया। कुछ फैंस और ट्रोलर्स अक्सर सोशल मीडिया पर सूूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल उठाते आए हैं लेकिन अब सूर्यवंशी ने ऑन कैमरा अपनी असली उम्र बताई है। 

Advertisement

ये सब तब देखने को मिला जब मुशीर खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले ट्रेनिंग सेशन में वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। पंजाब किंग्स द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी और मुशीर खान एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों युवा खिलाड़ी थोड़ी-बहुत हंसी-मज़ाक भी कर रहे हैं। मुशीर खान पहले हिंदी में कहते हैं, "हमारा बाबू है छोटा, 13 साल का।"

मुशीर के इस कमेंट पर वैभव सूर्यवंशी ने तुरंत जवाब दिया कि अब वो 14 साल का हो गया है। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हंसने लगे।

वहीं, अगर हाल ही में संपंन्न हुए पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के 18वें मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर 50 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब 155 रन ही बना सका। ये टूर्नामेंट में पंजाब की पहली हार है और वो पहले स्थान से खिसककर अंक तालिका में चौथे स्थान पर लुढ़क गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार